सर्जरी के बाद हर्निया दोबारा क्यों हो जाता है?
हर्निया की सर्जरी के बाद दोबारा हर्निया होने के कई कारण हो सकते हैं। पेट की मांसपेशियों की कमजोरी, घाव में संक्रमण, मोटापा, लगातार खांसी या कब्ज के कारण पेट पर बढ़ता दबाव, धूम्रपान और सर्जरी के बाद सही तरीके से रिकवरी न होना इसके कुछ कारण हैं। उचित तकनीक से की गई लैप्रोस्कोपिक सर्जरी और सही जगह पर सही तरीके से लगाए गए मेश से हर्निया दोबारा होने का खतरा कम किया जा सकता है। हालांकि, दोबारा होने वाले हर्निया के इलाज का तरीका मरीज की स्थिति, हर्निया के आकार और पहले हुई सर्जरी के आधार पर तय किया जाता है।