GERD में एंडोस्कोपी कब करानी चाहिए?
GERD में हर मरीज को तुरंत एंडोस्कोपी कराने की जरूरत नहीं होती। अगर सीने में जलन, खट्टी डकार या खाना ऊपर आने जैसे लक्षण बार-बार होते हैं, दवाओं के बावजूद ठीक नहीं होते, या निगलने में परेशानी, वजन कम होना, बार-बार उल्टी, खून आना जैसे warning signs मौजूद हैं, तो डॉक्टर एंडोस्कोपी की सलाह दे सकते हैं। एंडोस्कोपी से food pipe और stomach की अंदरूनी स्थिति देखी जाती है और GERD से होने वाले नुकसान का पता लगाया जा सकता है। अगर जांच में reflux की पुष्टि हो और दवाओं से पर्याप्त राहत न मिले, तो चुनिंदा मरीजों में laparoscopic anti-reflux surgery भी एक treatment option हो सकती है।